हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और नाबालिग किशोरी को एक दूसरे से प्रेम हो गया. इसी बीच दो दिन पूर्व प्रेमी जोड़ा परिजनों को आपत्तिजनक स्थिति में मिला. जब लड़की के परिजनों ने लड़के को धमकाया तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे बुलंदशहर रोड पर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं प्रेमी के हालात को देखकर प्रेमिका ने फांसी का फंदा लगा लिया. हालांकि परिजनों ने किशोरी को फंदे से उतार लिया लेकिन उसकी मौत हो गई और बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया. बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जब तक किशोरी का अंतिम संस्कार हो चुका था.
बता दें कि दोनों के परिजन मजदूरी करते हैं. लगभग 1 वर्ष से युवक और किशोरी में प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका पता तब चला जब प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति में मिले. लड़की के परिजनों ने लड़के को चेतावनी देकर छोड़ दिया लेकिन युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे आनन-फानन में बुलंदशहर रोड पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है.
प्रेमी की सूचना मिलने पर किशोरी ने भी मौत को गले लगाने के मकसद से घर में फांसी का फंदा लगा लिया. हालांकि परिजनों ने उसे देख लिया जिसके बाद किशोरी को उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई. किशोरी के परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक शव का अंतिम संस्कार हो चुका था और पुलिस बैरंग लौट आई. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































