👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक दम्पत्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से पुलिस ने अवैध गांजा व गांजे की पुलिया,स्टैपलर व इलैक्ट्रोनिक कांटा बरामद किया है।आरोपी गांव अच्छेजा के हैं।
































