
तमंचे की बट से दंपती को पीटा, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कोटा हरनाथपुर में दंपति ने शराब पीने का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोटा हरनाथपुर के अमित कुमार ने बताया कि 1 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 10:15 बजे गांव का
सनी, विक्की और छोटू उसके घर के बाहर शराब पी रहे थे। जब पीड़ित ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो तीनों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर पीड़ित अपने घर के अंदर चला गया। तीनों आरोपी उसके घर में घुस गए। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला किया। सनी ने तमंचे की बट से पीड़ित के सिर पर वार किया जिससे सर से खून बहने लगा। पीड़ित को बचाने आई उसकी पत्नी सोनिया के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में सोने के कुंडल कहीं गुम हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158































