हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ साल 2022-23 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार की सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू हो गई। चुनाव में 13 पदों पर विभिन्न प्रत्याशी मैदान में खड़े हुए हैं। उम्मीद है कि शनिवार की रात तक परिणाम सामने आ सकते हैं।
हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ साल 2022-23 की कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। 845 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिनमें से 59 मतदाताओं ने गुरुवार को टेंडर वोट डाले। शुक्रवार को चुनाव सुबह 8:00 बजे शुरू हुआ जिसमें 786 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शनिवार की सुबह मतगणना शुरू हुई।
आपको बता दें कि कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद के लिए एनुल हक व तेजवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सूरज कुमार व राकेश कुमार तोमर, सचिव पद के लिए नरेंद्र शर्मा व विजय कुमार अग्रवाल, सह सचिव प्रशासन के पद पर मुजीबुर्रहमान व प्रवीण कुमार सिंह, सह सचिव प्रकाशन के पद पर प्रवेश त्यागी व विनोद कुमार, सह सचिव पुस्तकालय के पद पर अमरेश कुमार व जय प्रकाश, कोषाध्यक्ष के पद पर अमित कुमार चीमा व साक्षी आनंद, कनिष्ठ सदस्य के पद पर अभिषेक आजाद, अभिमन्यु सिंह तोमर, भरत कुमार, दीपांशु कनोडिया, डोनिस कुमार जौहरी, हर्षित जिंदल, हैप्पी बंसल, पूजा सिंह, संजय सिंह व सोनू कुमार मैदान में है।




























