हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जनपद के परिषदीय स्कूलों के सौंदर्यकरण एवं कायाकल्प कराने के उद्देश्य से कैंप कार्यालय के सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सीएसआर समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए कहा कि सीएसआर के माध्यम से जनपद के परिषदीय स्कूलों का सौंदर्य करण एवं कायाकल्प कराते हुए स्कूलों में विज्ञान लैब, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास आदि की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि परिषदीय विद्यालयों में आने वाले छात्र छात्राओं को शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा एवं सुविधाएं प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने सीएसआर के माध्यम से जिन परिषदीय विद्यालयों का सौंदर्यकरण एवं कायाकल्प हो चुका है उनका अवलोकन करते हुए सीएसआर समिति द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि आगे भी इसी तरह से कार्य योजना तैयार करते हुए जनपद के परिषदीय विद्यालयों का सौंदर्यकरण एवं कायाकल्प कराए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आयोजित बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता पर कार्य करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि उनके द्वारा सम्बन्ध्ति संस्थाओं को स्कूलांे का वितरण किया जायें, ताकि परिषदीय विद्यालयों का सौदर्यकरण/कालाकल्प कराया जा सकें। इस महत्वपूर्ण बैठक का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता के द्वारा किया गया। बैठक में डीपीआरओ, खंड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बी ई ओ आदि उपस्थित थे l
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























