हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं इस बार बोर्ड की तर्ज पर करने की तैयारी है। लखनऊ से परीक्षा पेपर जिलों को आवंटित होंगे जिनमें किस सेट से परीक्षा होगी, यह डाइट निर्धारण करेगा। 16 मार्च से परीक्षाएं प्रस्तावित है जिन्हें लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध 498 परिषदीय स्कूल हैं। इन स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी फिलहाल यूपी बोर्ड की परीक्षा में लगी हुई है। इन स्कूलों में पंजीकृत करीब 64 हजार छात्रों की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। पहले जिले स्तर पर ही प्रश्न पत्र तैयार होते थे लेकिन अब लखनऊ से ही पेपर सेट आएंगे। परीक्षा के दौरान छात्रों को एक दूसरे से उचित दूरी पर बिठाया जाएगा। सात दिन के अंदर परीक्षा का रिजल्ट भी तैयार होगा।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

































