
भ्रष्ट मंडी इंस्पेक्टर का निलंबन तय
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर में तैनात मंडी इंस्पेक्टर गौरव चौहान का निलंबन तय माना जा रहा है।गौरव चौहान के विरुद्ध गढ़मुक्तेश्वर थाना में भ्रष्टाचार की धारा के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।भ्रष्टाचारी इंस्पेक्टर गौरव चौहान पर एक धान व्यापारी से 40 हजार रूपए की रिश्वत लेने व उत्पीड़न करने का आरोप है।जिला प्रशासन ने इस सिलसिले मे उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर कर अवगत कराया है और कार्रवाई की सिफारिश की है।
बताते है कि भ्रष्ट इंस्पेक्टर पर अथाह सम्पत्ति है,जिसकी जांच होना जरूरी है।आरोपी मंडी इंस्पैक्टर गौरव चौहान ने वर्ष 2016 में आश्रित कोटे से मंडी समिति में नौकरी में आया था और हापुड़ में तैनाती के दौरान मंडी के सरकारी आवास में हापुड़ में रह रहा है। भ्रष्ट मंडी इंस्पैक्टर की हिम्मत देखिए कि वह रिश्वत भी आन लाइन ले रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


































