हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला हापुड़ के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की
और महामहिम राज्यपाल से आगामी महीनों में एक राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के (चरित्र निर्माण, शहीद परिवारों व पत्रकार बंधुओं का सम्मान समारोह ) कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने का न्यौता दिया जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया।यह समारोह आगामी दिसंबर महीने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से बात करने के बाद दिनांक की सूचना दी जाऐगी।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग की सुमन त्यागी,जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति, युवा कमांड के जिला अध्यक्ष तरुण धानी, महिला बिग्रेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, जिला सचिव प्राची खुल्लर जिला प्रवक्ता डाक्टर सरगम अग्रवाल तहसील उपाध्यक्ष ताराचंद जाटव प्रशासनिक सदस्यों में ललित त्यागी विनीत त्यागी अतुल त्यागी व गौरव कुमार उपस्थित रहे।
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























