हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में शनिवार को हुई जोरदार बारिश के दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। बताया जा रहा है कि एक फॉल्ट होने के चलते कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जिसके बाद सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने बारिश में भीगते हुए कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया और फोल्ट को दुरुस्त किया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह बारिश में बिजली के खम्भे पर चढ़कर कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर डटा हुआ है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित हाईवे पर फौजी कॉलोनी के पास अचानक विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई जिसके बाद बिजली विभाग के फोन खटकने लगे। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी, अधिकारी मैदान में उतरे और लाइन को दुरुस्त करने में जुट गए। इसके लिए एक कर्मचारी को बिजली के खंभे पर भी चढ़ना पड़ा जिसने अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया।
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























