👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चैरिटी अस्पताल सिकंदर गेट पर शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन का कैंप लगाया गया।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चैरिटी अस्पताल पर कोरोना वैक्सीन का कैंप लगाया गया जिसमें 121 महिला एवं पुरुषों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
इस मौके पर डॉ शाहरुख एएनएम ममता किरन, आशा मीना जय श्री, अकरम अब्बासी ,आलिम, रिहान सलमानी, अब्दुल कादिर ,बिलाल उम्मेद, आदि लोग उपस्थित रहे।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996

































