👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में कोरोना पर काबू पाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत घर असौड़ा में वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। जहां लोगों को कोरोना कवच की डोज दी गई।
पंचायत घर में चलाए गए अभियान में 200 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया। जहां काफी संख्या में लोग वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे और डोज लगवाई।
बता दें कि कोरोना की डोज लगवाने के लिए ग्रामीण इलाकों में भी अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
































