हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। कोरना संक्रमण के खिलाफ जारी इस जंग को जीतने के लिए मरीजों को 11,000 किट बांटी जाएंगी जिससे कोरोना को परास्त किया जा सके। सभी जगह तैयारियां तेज हो गई हैं। धौलाना में भी स्वास्थ्य विभाग ने किट बांटनी शुरू कर दी है। इसमें बुखार के लिए पेरासिटामोल, गले की खराश और इन्फेक्शन के लिए एजीथ्रोमाईसिन, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आईवरमेकटीन और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी सम्मिलित है।
बता दे कि इस की जिम्मेदारी आरआर यानी रैपिड रिस्पांस टीम को दी गई है जो घर-घर जाकर मरीजों को दवाई की किट बांटेगी। जिले में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं लेकिन इनमें कुछ खास लक्षण नजर नहीं आ रहे जिसके चलते अधिकतर मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है और 11000 किट बनाई गई हैं जिसका सेवन कर पांच दिन के कोर्स के बाद मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। टीम एक्टिव मरीजों के घर जाकर उन्हें दवाओं की किट मुहैया करा रही हैं।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811





























