👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पड़ोस के जनपद गाजियाबाद में स्कूली बच्चों के कोरोना संक्रमित मिलने से हापुड़ जनपद में भी खतरे के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं. जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में 50 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने से इस आशंका को और बल मिला है.यदि जनपद हापुड़ में नजर दौड़ाई तो दिखाई पड़ता है कि लोग लापरवाह हो रहे हैं. कोविड-19 हेल्प डेस्क तो इक्का-दुक्का ही दिखाई दे रही है. मास्क तो दूर तक नजर नहीं आ रहा है. एक अप्रैल से महामारी एक्ट को प्रदेश भर में समाप्त किया जा चुका है परंतु गाइडलाइन का पालन जरूरी है.



























