👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आंगनवाड़ी और सहायिकाओं को कोरोना किट वितरित की गई। मंगलवार को आंगनवाड़ियों के स्वास्थ्य को देखते हुए किट वितरित की गई। आंगनवाड़ी अक्सर गांवों में जाकर कोरोना जागरूकता अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और घर-घर जाकर सर्वे भी करती हैं। एक्शन इंडिया/सबला समिति ने आंगनबाड़ी और साहयिकाओ को कोविड सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई
सामग्री विवरण:-
- दो एन-95 मास्क
- 50 एमएल के दो सैनिटाईजर
- फेस शिल्ड- दो
- गलव्स- पांच पेयर
एक्शन इंडिया/सबला समिति ने तय किया है कि वह 44 गांवों में 258 आंगनबाड़ी और साहयिकाओ को सुरक्षा किट वितरण करेंगे। मंगलवार को एक्शन इंडिया कार्यकर्त्ता शशी ने ग्राम अकड़ौली में, एक्शन इंडिया कार्यकर्त्ता- ऊषा ने ग्राम मोरपुर में और एक्शन इंडिया कार्यकर्त्ता- सुशीला ने ग्राम- जसरुपनगर में, इसी प्रकार एक्शन इंडिया कार्यकर्त्ता-अनिता और सबला समिति सदस्य- रेखा ने ग्राम-भटैल गांवो में ग्राम प्रधानों की जानकारी में आंगनबाड़ियो और साहयिकाओ को सुरक्षा किट उपलब्ध कराईं।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























