👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(विज्ञप्ति),(ehapurnews.com):आज देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है।महामारी के नाजुक दौर में त्यौहारों का मजा भी फीका पड़ गया है। नन्हे मुन्ने बच्चे तक उदास हैं। हजारों लोग महामारी के कारण काल के गाल में समा गए हैं।कोरोना महामारी की भयावह स्थिति के मद्देनजर पिछले साल की तरह ही ईद की नमाज ईदगाह मैदान में अदा नहीं हो सकेगी।
वेलफेयर पार्टी के प्रदेश सचिव व ईदगाह कमेटी हापुड़ के सह-सचिव डॉ अय्यूब मंसूरी ने लोगों से अपील की ईद पर गले मिलने, हाथ मिलाने, तथा एक दूसरे के घर जाने से परहेज करें।फोन और सोशल मीडिया पर ही मुबारकबाद देते रहें।बाजारों और चौराहों पर भीड़ भाड़ से बचें। महामारी से बचाने वाली गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करें।


























