हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समीप के गांव हरसिंगपुर में गुरुवार को ग्राम प्रधान श्रीमती राधा शर्मा के यहां एक निशुल्क कोरोना जांच शिविर लगाया। शिविर में चिकित्सकों के दल ने 40 ग्रामीणों में कोरोना संक्रमण की जांच की जिसमें दो ग्रामीण पाजिटिव पाए गए। कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में भेज कर दवाएं उपलब्ध कराई गई।
चिकित्सकदल ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि गांव में सफाई और सैनिटाइजेशन कराया जाए। कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करके ही कोरोना को परास्त किया जा सकता है।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:

























