हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध स्कूलों में खाना बनाने वाली रसोइयों का कहना है कि उन्हें पिछले छह महीने से मानदेय नहीं मिला है जिसकी वजह से उनका त्यौहार फिर से फीका होने वाला है। हालांकि हापुड़ की बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने बताया कि अप्रैल तक की ग्रांट आ गई है। मार्च 2023 तक का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। पूजा का कहना है कि उन्हें नवंबर महीने में ही मानदेय मिला था। उसके बाद से कोई भुगतान नहीं किया गया है। परिषदीय स्कूलों में 64 हजार छात्र पंजीकृत है। मिड-डे मिल में इन छात्रों को खाना बनाने के लिए रसोइयों की व्यवस्था की गई है जिन्हें प्रति महीने दो हजार रुपए मानदेय मिलता है। पूजा चौहान ने बताया कि अंतिम बार मानदेय नवंबर के महीने में मिला था।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093





























