हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल हापुड़ दीक्षांत समारोह वर्ष(२३-२४) डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल हापुड़ में दीक्षांत समारोह दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि मञ्जूषा त्यागी, आर्य समाज के प्रधान पवन आर्य तथा विद्यालय की प्रबंधक आभा गंगल के कर कमलों से किया गया। अन्य गणमान्य अतिथिगणों काभी भव्य स्वागतकिया गया।
सभी अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों को भी इसअवसर पर आमंत्रित किया गया। बच्चों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। अभिभावकों के लिए भी विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवम् तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों को उनकी विद्यालय में उपस्थिति, अनुशासन एवम् विभिन्न अन्य रचनात्मक क्रियाकलापों में सहभागिता के लिए भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एवम् प्रधानाचार्या डॉ.विनीत त्यागी के संबोधन के साथ इस वर्ष के दीक्षांत समारोह का समापन अगले वर्ष फिर मिलने के वायदे के साथ किया गया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























