👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पंजाबी अभिनेत्री और गायिका सोनिया मान सोमवार को हापुड़ पुलिस पर भड़क गई। सिंगर और एस्कॉर्ट दे रही पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई जिसके बाद सोनिया मान ने एस्कॉर्ट लेने से इनकार कर दिया।
बता दें कि पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सोनिया मान सोमवार को लखीमपुर खीरी में मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे थे जो कि दिल्ली से गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा से होते हुए जैसे ही रामपुर पहुंची वहां पुलिस ने उन्हें रोककर वापस भेज दिया। इस दौरान जैसे ही एक्ट्रेस हापुड़ जनपद से होकर गुजरी तो हापुड़ पुलिस ने उन्हें एस्कॉर्ट दिया जिससे वह भड़क गई। इस दौरान नोकझोंक भी हुई और एक्ट्रेस सोनिया मान ने एस्कॉर्ट लेने से इनकार कर दिया।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























