हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें आम के बाग का मालिक घायल हो गया. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने इस दौरान एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
मामला सोमवार की शाम करीब छह बजे का है जब गांव अख़यापुर में फिरोज पुत्र जलालुद्दीन निवासी कैसी सैदपुर, भोजपुर थाना गाजियाबाद अपने आम के बाग में पेड़ों से आम तोड़ रहा था. इसी दौरान कुछ दबंग मौके पर आ धमके और आम तोड़ने लगे. जब फिरोज ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की जिसके बाद पुलिस ने गौरव पुत्र प्रेम सिंह निवासी हिरन पूरा व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*




























