हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक ढाबे पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ढाबा संचालक की तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला शुक्रवार की देर रात का है जब मोहल्ला किशनगंज नई आबादी निवासी मोहम्मद अयूब अपने ढाबे पर मौजूद थे। तभी एक गाड़ी आई और उसमें से उतरे दो लोगों ने खाना मंगवाया। बताया जा रहा है कि सब्जी में ग्रेवी ना होने पर कहासुनी हो गई और दोनों मौके से चले गए। कुछ देर बाद दोनों वापस गाड़ी से आए और उन्होंने ढाबे पर गोलियां चलाना शुरु कर दिया। इस दौरान ढाबा संचालक ने शटर बंद कर अपनी जान बचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने शटर उखाड़ने की कोशिश की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। ढाबा मालिक ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540




























