कमल डोसा पर फिर हुआ विवाद, पुलिस के सामने ही तोड़ा सामान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्री गंज रोड पर स्थित कमल डोसा पर एक बार फिर विवाद हो गया। सड़क पर रखा होटल का सारा सामान दबंगो ने तोड़ दिया। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ। आसपास मौजूद लोग एकत्र होकर देखने लेंगे। वहीं वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है जो पीछे खड़ा रहा और उसके सामने ही दबंग तोड़फोड़ करते रहे। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कमल डोसा अतिक्रमण की वजह से जाना जाता है। बुधवार की रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और सड़क पर रखा सारा सामान तोड़ दिया। मूढ़े फेंककर मारे। इस दौरान जमकर गाली-गलौज भी हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस के सामने ही दबंग लगातार तोड़फोड़ करते रहे। मामले से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कमल डोसा पर विवाद हुआ था जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288




























