हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मेरठ के तेजगढ़ी चौराहे से रविवार की रात को अपहृत हुए ठेकेदार को मेरठ पुलिस ने हापुड़ से बरामद कर लिया। साथ ही मेरठ पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि रविवार की रात को मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे से ठेकेदार ललित त्यागी का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और हापुड़ में भी दबिश दी। पुलिस ने हापुड़ के मुनेंद्र त्यागी के घर से ठेकेदार ललित त्यागी को बरामद किया है। साथ ही कार्रवाई करते हुए मुनेंद्र त्यागी और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच दस लाख रुपए रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































