हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन व सभासदों का चुनाव नवम्बर माह में प्रस्तावित है जिसके लिए अधिसूचना अक्तूबर में जारी हो सकती है। नगर पालिका परिषद हापुड़ में 41 वार्ड हैं जिसके प्रशासन परिसीमन व आरक्षण चक्र में बदलाव की कोई अधिसूचना जारी होने के संकेत नहीं है जिसका मतलब समझा जा रहा है, पुराने चक्र पर परिषद के सभासदों व चेयरमैन का चुनाव होगा।
सभी 41 वार्डों में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों व चेयरमैन पद के दावेदारों ने भागदौड़ शुरु कर दी है। भाजपा से टिकट के दावेदारों की संख्या अधिक है। स्थानीय निकाय चुनाव में सपा, रालोद व बसपा ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है। यदि भाजपा ने अंगूली उठ रहे दावेदारों पर भाग्य आजमा तो भाजपा को पराजय से कोई नहीं रोक सकता। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि भाजपा हाईकमान पर विस्तारकों के माध्यम से दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड और नागरिकों के बीच उनकी छवि का खाका पहुंच चुका है। चेयरमैन पद पर भाजपा व बसपा में सीधी टक्कर होगी।
चेयरमैन पद पर भाजपा से चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती, डा.विकास अग्रवाल, डा. विपिन गुप्ता, विनीत दीवान, पुनीत गोयल को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626
























