आईएमए हापुड़ ने 20 क्षय रोगियों को गोद लेकर उपलब्ध कराया पुष्टाहार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, 06 मई, 2023। उच्च प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने और चिकित्सक के परामर्श के अनुसार नियमित रूप से दवा खाने से टीबी जल्दी ठीक हो जाती है। यह बात शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक नर्सिंग होम में आयोजित क्षय रोगी एडॉप्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा. राजेश सिंह ने कही। कार्यक्रम के दौरान आईएमए हापुड़ की ओर से 20 क्षय रोगियों को गोद लेकर उच्च प्रोटीन युक्त पुष्टाहार उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर आईएमए हापुड़ के अध्यक्ष डा. नरेंद्र मोहन सिंह और सचिव डा. विमलेश शर्मा ने भी क्षय रोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रूप से दवा खाते रहने के लिए प्रेरित किया।
डीटीओ डा. राजेश सिंह ने क्षय रोगियों को बताया – आईएमए की ओर से उपलब्ध कराए गए पुष्टाहार का वह स्वयं सेवन करें। इससे टीबी जल्दी ठीक होगी। वह स्वस्थ होंगे तो परिवार के अन्य सदस्यों का भी टीबी संक्रमण से बचाव हो सकेगा। परिवार स्वस्थ रहेगा तो समाज भी स्वस्थ रहेगा। डीटीओ ने कहा – उपचार पूरा होने तक टीबी की दवा एक दिन भी छूटने न पाए। दवा बीच में छूटने पर फिर से उपचार शुरू करना पड़ेगा, जो लंबा भी होगा और मुश्किल भी।
जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी ने क्षय रोगियों को बताया – टीबी की दवा शुरू होने के दो सप्ताह बाद रोगी की अपने संपर्क में आने वालों को संक्रमण देने की आशंका काफी कम हो जाती है लेकिन फिर भी अपनों के नजदीक रहें तो मास्क का प्रयोग करें। एक बात और ध्यान में रखने की है कि दवा शुरू होने के कुछ दिनों में ही रोगी को आराम आना शुरू हो जाता है और रोगी दवा लेने में लापरवाही शुरू कर देता है, ऐसी गलती न करें। चिकित्सक की सलाह पर उपचार पूरा होने पर दवा खाना बंद करें। कार्यक्रम में एसटीएस दीपक कुमार भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सत्यम नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. मनोज जैन के साथ ही आईएमए कोषाध्यक्ष डा. गुंजन जैन, डा. अजय दूधिया, डा. पीसी शर्मा, डा. डीके गर्ग, डा. वीपी अग्रवाल डा. हरीश साहनी, डा. अजय कंसल और डा. आरके वशिष्ठ ने भी मौजूद रहकर क्षय रोगियों को भावनात्मक सहयोग दिया।
“Summer classes on”
Get your child enrolled now!
Enhancing English skills includes:
Writing and speaking both.
For any query, contact 7351945695

हापुड़ के वार्ड-23 से सभासद पद के भाजपा प्रत्याशी आदित्य सूद को वोट देकर विजयी बनाए





























