नाप तौल विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता की ठगी
हापुड सीमन (ehapurnews.com): नाप तौल विभाग का दायित्व है कि वह इस बात पर निगाह रखे कि कही उपभोक्ता की ठगी न होने पाए परन्तु विभाग इस ओर ध्यान न रख कर अपनी जेब पर अधिक ध्यान रखता है।विभाग की लापरवाही के कारण ही उपभोक्ता को तौल में पूरा माल नही मिल रहा है।हापुड की सब्जी मंडी में पुराने बाट तराजू का खेल चल रहा है।बहुत से मासाखोर दुकानदार पुराने व हाथ के बाट तराजू इस्तेमाल कर रहे है और तो और कोई-कोई बाट की जगह ईट व पत्थर से तौल रहा है।यही हाल ठेले व बुग्गी तथा रिक्शा में रख कर फल व सब्जी बिक्रेताओ का है जो पूरी तरह उपभोक्ता को ठग रहे है।ये कम तौल कर उपभोक्ता फल व सब्जी देते है।चलते फिरते ग्राहक को तो ये दुकानदार भाव मे रगडने व गला सडा फल,सब्जी देने साथ कम तौलने से भी बाज नही आते।पुराने बाट तराजू,ईट व पत्थर से तौलता है।जिनके पास इलैक्ट्रानिक तराजू है उसमे कम तौलने की सेटिंग करा रखी है।हापुड व ग्रामीण इलाको में डिब्बा बंद बिकने वाले सामान मे भी हेरा फेरी है उनमें माल घोषित वजन से कम निकलता है।कसेरठ बाजार में बर्तनों के साथ पिन्नी धडल्ले से तौली जा रही है और माल के साथ खुलेआम वारदाना तौला जा रहा है। कम वजन का माल निकलता है।ऐसा नही है कि नाप तौल विभाग की यह सब जानकारी मे न हो सब पता है परन्तु उन्हे तो सिर्फ वसूली से मतलब है।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497


























