हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): 50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अनुज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में आयोजित की गयी।बैठक में जिलाधिकारी ने परियोजनाओं के अधिशाषी अभियन्ता व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के जेई को बैठक में अनुपस्थित होने पर निलंबन व सेवा समाप्ति हेतु अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के प्रोजेक्ट को शीर्ष प्राथमिकता पर कराया जाए बाबूगढ़ में निर्मित हिमकृत वीर्य संस्थान केंद्र को अगले 10 दिवस में पूर्ण कर संबंधित विभाग को हस्तगत कराए तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनायक शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम व समस्त अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।




























