
👁 0 views Views
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बृजघाट बाईपास निर्माण जनवरी में शुरू होगा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद चौधरी कुंवर सिंह तंवर ने बुधवार को लोकसभा सत्र के दौरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा के NH-9 पर बृजघाट में बाईपास निर्माण हेतु जो मांग की थी, उसकी स्वीकृति प्रदान करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। नववर्ष 2026 की शुरूआत में निर्माण कार्य आरम्भ किया जायेगा।बाईपास के निर्माण से क्षेत्रवासियों एवं गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध हो सकेगा।
होलसेल दामों पर हापुड़ से खरीदें अलमीरा व डोर हैंडल की नई रेंज: 9568911464




























