Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सिंचाई विभाग ने जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में गांव देहरा से गालंद पुल तक तीन किलोमीटर पटरी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है जिसमें करीब 1 करोड रुपए की लागत आएगी जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। इसके निर्माण से खिचड़ा पिपलेड़ा में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊपरी गंग नहर की क्षतिग्रस्त पटरी का निर्माण कार्य चल रहा है। गालंद पुल के बाद का चार किलोमीटर सड़क का निर्माण पहले ही कराया जा चुका है। शनिवार को अधिकारियों ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पहले यह मार्ग तीन मीटर चौड़ा था जो बढ़कर 3.75 मीटर हो गया है।
खुशखबरी: हापुड़ में खुल गया SUPER 99, खरीदें सामान, शुरूआत मात्र 29 रुपए से
अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल (चौबे जी) मैदान में



























