👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़-मेरठ हाईवे 709 ए पर गांव सिसौली के पास बनने जा रहे इंटरचेंज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अधिग्रहित की गई चार एकड़ जमीन को मेरठ प्रशासन द्वारा खाली करा लिया गया है। इंटरचेंज की मदद से हाईवे 709 ए को मेरठ नजीबाबाद हाईवे 119 से जोड़ा जाएगा। इस इंटरचेंज को यहीं से 7 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग से मेरठ गढ़ हाईवे को मेरठ बुलंदशहर हाईवे 234 से जोड़ा जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि संपर्क मार्ग का 60% काम पूरा हो चुका है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065





























