हापुड में अवैध बिजनेस काम्प्लेक्स का निर्माण जोरों पर
हापुड, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com):वैसे तो एचपीडीए जनपद हापुड में अवैध निर्माण व अवैध कालोनियों के विरुद्ध अभियान को गति देने मे जुटा है परन्तु कुछ लोग बैगों होकर अवैध निर्माण में लगे है।ताजा मामला हापुड गढ रोड पर स्थित देवनंदिनी ओवर ब्रिज के निकट का है,जहां दिन रात एक बहुमंजिले बिजनेस काम्प्लेक्स का निर्माण दिन रात चल रहा है।हर पैलेस बैकट हाल के निकट निर्माणाधीन काम्प्लेक्स के टू साइड रोड है जिसपर हर वक्त आवागमन रहता है।भवन निर्माण से आवागमन में बाधा पैदा होना स्वाभाविक है फिर भी एचपीडीए ने कैसे अनुमति दे दी।क्योकि पार्किंग की कोई व्यवस्था नही है।इससे पहले अवैध कालोनी प्रभा बिहार में निर्माणाधीन बिजनेस काम्प्लेक्स की ओर भी ध्यान आकर्षित किया जा चुका है।एचपीडीए को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर




























