👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है. ऐसे में विद्युत लाइनें निर्माण से पहले बाधा बन रही हैं जिन्हें शिफ्ट करने की कवायद तेज हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 24 करोड़ खर्च कर इन विद्युत लाइनों को एक्सप्रेस वे के किनारे अंडरग्राउंड शिफ्ट कराया जाएगा. अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. बताते चलें कि 33, 000 की 3 लाइन, 11,000 की 62 लाइन, एलटी की 52 लाइन शिफ्ट होंगी, निर्माण के लिए 885 खंबे हटाए जाएंगे.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























