
जैन लोक में अवैध व्यवसायिक भवन का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आप किसी भी गली मोहल्ले से निकल जाइए, हर तरफ अवैध निर्माण होते हुए मिल जाएगा। यह अवैध निर्माण ही यातायात में बाधा पैदा करता है और काले धन की खपत का सहारा बने हैं।
हापुड़ के कोठी गेट से जैन लोक कॉलोनी को एक रास्ता जाता है। जैन लोक कॉलोनी के गेट से चंद कदमों की दूरी पर एक बहु मंजिलें व्यवसायिक भवन का निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है जो एचपीडीए की सांठगांठ का प्रतीक है। भवन निर्माण सामग्री पर 28 प्रतिशत जीएसटी है जिसे अदा नहीं किया जा रहा है और ब्लैक मनी को खपाया जा रहा है। यह तो निश्चित है कि जब भवन में व्यवसाय शुरू होगा तो यातायात में व्यवधान अवश्य पैदा होगा और वही हाल होगा जो आज कसेरठ बाजार, बर्तन बाजार, कबाडी बाजार का है जहां पैदल निकलना भी दुभर हो गया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

































