👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बदरखा में सरकारी भूमि पर मंदिर का निर्माण करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ही पक्ष जमीन को अपना बता रहे थे। जब मामला बड़ा तो राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने सजरे के आधार पर भूमि की पैमाइश की तो वह सरकारी निकली। इसके बाद काम रुकवा दिया और लेखपाल ने कहा कि बिना एसडीएम की अनुमति के निर्माण नहीं होगा। लेखपाल द्वारा जांच करने पर पता चला कि 210 मीटर भूमि सरकारी खत्ते की है जिस पर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। इसके पश्चात दोनों ही पक्ष शांत हो गए।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































