
लोगों की आंखों में धूल झोंक रही खुले में जा रही निर्माण सामग्री
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में निर्माण सामग्री का परिवहन खुले में हो रहा है। इसकी वजह से क्षेत्रवासियों, राहगीरों की आंखों में यह ट्रैक्टर-ट्राली धूल झोंकती हुई जा रही है। लोगों को आंखों में खुजली, इन्फेक्शन आदि की शिकायत हो रही है। इसी के साथ सांसों पर भी निर्माण सामग्री के परिवहन से बुरा असर पड़ रहा है। इस तरह खुले में रेत, बदरपुर आदि ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्राली के खिलाफ विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसा करने से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है जिससे क्षेत्रवासी बेहद परेशान है और उन्होंने मामले में संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है। हापुड़ के दोयमी फ्लाईओवर की यह वीडियो है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से खुले में निर्माण सामग्री का ट्रैक्टर-ट्राली के माध्यम से ट्रांसपोर्ट हो रहा है। ट्रॉली के पीछे नंबर प्लेट भी अंकित नहीं है। आप ही सोचिए कि कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? ऐसे में क्षेत्र वासियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है?
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























