
वाहन चालकों की आंखों में धूल झोंक रही खुली ट्रॉली में ले जाई जा रही निर्माण सामग्री
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में यातायात नियमों का लगातार उल्लंघन हो रहा है। यातायात नियमों के साथ-साथ पर्यावरण विभाग के नियमों को भी चुनौतियां दी जा रहे हैं। खुली ट्रैक्टर-ट्राली में ले जाई जा रही निर्माण सामग्री लोगों की आंखों में गिर रही है। ऐसे में पीछे आने वाले वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ सकता है। जनपद में ऐसी कई ट्रैक्टर-ट्रालियां दौड़ रही हैं जो खुले में निर्माण सामग्री लेकर जाती हैं।
यह तस्वीर हापुड़ की दिल्ली रोड की है जहां गुरुवार को एक ट्रैक्टर-ट्राली खुले में निर्माण सामग्री ले जाते हुए दिखाई दी। निर्माण सामग्री पीछे आने वाले वाहन चालकों की आंखों में गिरने लगी जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में हादसे की संभावना भी बनी रहती है। इस तरह की कई ट्रैक्टर-ट्रालियाँ प्रतिदिन सड़क पर दौड़ती हैं लेकिन यातायात पुलिस कर्मी और अधिकारी आंखें मीच लेते हैं।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL
NH-09, Delhi Hapur Road, Pilkhuwa, Hapur
Admission Open for classes Nursery to 9th and 11th for Academic Session 2026-27
Contact us on email- contactus@vibgyorschool.net
Contact No. 09027474537, 0122-2321162
Http://www.instagram.com/vibgyorintl





























