हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एक निर्माणधीन दुकान को एचपीडीए ने सील किया। सील करने के बाद दुकान में काम जारी है। बता दें कि दुकान के बाहर एचपीडीए द्वारा नोटिस भी चस्पा है लेकिन इसके बाद भी निर्माण जारी है। ऐसे में अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है जिन्होंने कोई खास कार्रवाई नहीं की है।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर एचपीडीए से करीब 400 मीटर की दूरी पर एक दुकान का निर्माण किया जा रहा है। यह दुकान संदीप त्यागी पुत्र राज कुमार त्यागी निवासी चमरी की है जिसे नियम विरुद्ध बनाए जाने पर एचपीडीए ने सील कर दिया था। सील होने के कुछ दिन बाद ही दुकान में निर्माण पुनः शुरू हो गया है। बता दें कि एचपीडीए के अधिकारी अक्सर यहां से होकर गुजरते हैं लेकिन इसके बाद भी दुकान का निर्माण होना कई सवाल खड़े करता है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























