हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):जैन मिलन हापुड की एक बैठक श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार हापुड़ में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2022- 2024 त्रिवर्षीय समिति का गठन किया गया। अनिल कुमार जैन संरक्षक, सुशील जैन अध्यक्ष, सुरेश चन्द्र जैन पत्रकार एवं नरेन्द्र जैन उपाध्यक्ष, भुवन जैन महामंत्री, अंकुर जैन मंत्री, पुलकित जैन कोषाध्यक्ष बनाये गये। बैठक में निर्णय लिया गया कि माह के अन्तिम रविवार को मिलन के सदस्यों के घरों पर मिलन की बैठक आयोजित की जाएगी तथा सामूहिक णमोकार मन्त्र का जाप तथा धार्मिक चर्चा होगी। आगामी 14अप्रैल को महावीर जयंती पर आयोजित पालकी शोभा यात्रा तथा 13अप्रैल एवं 14अप्रैल को मन्दिर कसेरठ बाजार में आयोजित रात्रि कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक भाग लिया जाए।
एक अप्रैल से पहले खरीद लें हीरो की बाइक, स्कूटी, होंगे कई फायदे





























