
किसानों की समस्याओ पर विचार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत मंगलवार को जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में ग्राम सलारपुर में सिंभावली ब्लाक अध्यक्ष पवन फौजी के आवास पर जिसकी अध्यक्षता कटार सिंह व संचालन प्रवेश हूण ने किया। पंचायत में गन्ना भुगतान वह क्षेत्र के बच्चों को रोजगार किसानों के अंश संशोधन व बिजली की समस्याओं पर विचार हुआ, आने वाली 27 मार्च को गन्ना भुगतान व किसान मजदूर के बच्चों के रोजगार के लिए सिंभावली शुगर मिल में आंदोलन होगा। पंचायत में धर्मवीर मुखिया, महेश पधान, श्यामवीर सिंह, मा० रामकुमार आर्य, अजय पाल सिंह, श्रीपाल सिंह, पवन कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, डॉ० रकम सिंह, अमित कुमार, मनोज कुमार, अरविंद सिंह, कुलदीप रवि भाटी, डॉ० जितेंद्र, विजेंद्र सिंह अधाना, श्याम कुमार, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





























