हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में “जय भारत महासंपर्क अभियान” के अंतर्गत वार्ड नं०1 के मोहल्ला आदर्श नगर में बुधवार की रात को वार्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आकाश कुमार को सर्वसम्मति से वार्ड नं०1 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव विदित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की सदैव रक्षा की हैं। लेकिन भाजपा सरकार देश के संविधान को कमजोर करने का काम निरंतर कर रही हैं।
प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हाथरस,उन्नाव, एटा आदि कई जगहों पर दलित समाज पर अत्याचार हुआ हैं लेकिन ये गूंगी बहरी सरकार कुछ नहीं कर सकी।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था कि “जो व्यक्ति मन से स्वतंत्र होगा वही सही मायने में स्वतंत्र कहलाया जाएगा।” बाबा साहब के इन विचारों को आप अगर अपने मन में उतार लेंगे तभी आप मन से स्वतंत्र कहलाए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन अंकित शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, दिनेश चंद शर्मा, विक्की शर्मा,सविता गौतम,फिरोज कुरैशी,गौरव गर्ग,देवेंद्र कुमार,अब्दुल कलाम,भरतलाल शर्मा,मोहित मंडोठिया,नितिन सिंह,आकाश,वीर सिंह,सोनू कुमार,ओमपाल,रविंद्र कुमार,सोनू जाटव,धर्म सिंह,योगेश कुमार,यश कुमार,मोनू,राजपाल,डॉक्टर कृपाल,शिवम कुमार,पप्पू,बॉबी कुमार,चंद्र कुमार,सागर त्यागी आदि उपस्थित थे।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996





























