हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने सोमवार को ग्राम बछलौता,भडंगपुर व भमैड़ा आदि ग्रामों में खुली बैठक की। यह बैठक न्याय पंचायत अध्यक्षों के निवास पर ग्रामीणों के साथ की गई। बैठक में ग्रामवासियों की सहमति से ग्राम स्तरीय अध्यक्षों को चुना गया। बैठक में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। किसानों पर जबरदस्ती थोपा गया कृषि बिल कानून किसानों के हित में नहीं हैं तभी देश का अन्नदाता अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर कृषि बिल के विरोध में आंदोलन करने पर मजबूर हैं। केंद्र सरकार को अपनी हठ छोड़कर अन्नदाताओं की भावना को समझते हुए कृषि बिल को वापस लेना होगा। इसी में देश के अन्नदाता की भलाई हैं।
इस दौरान जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी,जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, रामकुमार शर्मा, जकारिया मनसबी, अनूप कुमार कर्दम,सुमित कुमार,अमित कश्यप आदि लोग शामिल रहे।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509




























