मनरेगा बचाओ अभियान पर कांग्रेस का पैदल मार्च










मनरेगा बचाओ अभियान पर कांग्रेस का पैदल मार्च

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को हापुड़ में कांग्रेस जनों ने मार्च किया और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर नमन करते हुए नगर पालिका हापुड़ परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे जहां कांग्रेस जनों ने प्रतिमा को दूध से नहलाया और मनरेगा के स्थान पर लाए गए नए कानून वीबी-जी राम जी कानून का विरोध किया और सरकार विरोधी नारे लगाएं। मनरेगा बचाओ अभियान का आह्वान प्रदेश हाई कमाने किया था।

जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त अगुवाई में शुक्रवार को बड़ी तादाद में कांग्रेसजन हापुड़ के रामलीला मैदान में एकत्र हुए। कांग्रेसी हाथों में कांग्रेस का झंडा तथा बैनर तथा तक्तियां लिए थे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी व शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के नेतृत्व में पैदल ही लोगों ने मार्च शुरू किया और डॉक्टर अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह व पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे। रामलीला मैदान से गांधी जी की प्रतिमा तक निकले डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस के झंडे लहराते हुए केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए। प्रदर्शनकारी मनरेगा बहाली की मांग कर रहे थे।

कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान के मार्च में शामिल हापुड़ के कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर सफाई की और प्रतिमा को गंगाजल से मिश्रित दूध से नहलाया। केंद्र सरकार ने मजदूरों के हितों पर कुठाराघात किया है।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365








  • Related Posts

    प्राधिकरण ने बाबूगढ़ में चार प्रकरणों में अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त

    🔊 Listen to this प्राधिकरण ने बाबूगढ़ में चार प्रकरणों में अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को चार प्रकरणों में ध्वस्तिकरण की…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा अपने मेडल बेचने को मजबूर

    🔊 Listen to this VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण ने बाबूगढ़ में चार प्रकरणों में अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त

    प्राधिकरण ने बाबूगढ़ में चार प्रकरणों में अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त

    अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा अपने मेडल बेचने को मजबूर

    अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा अपने मेडल बेचने को मजबूर

    विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा निजीकरण व इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल के विरोध में प्रदर्शन

    विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा निजीकरण व इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल के विरोध में प्रदर्शन

    मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम

    मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम

    हक से नतीजों तक: MGNREGA को VBGRAM-G से बदलने का मामला

    हक से नतीजों तक: MGNREGA को VBGRAM-G से बदलने का मामला

    मनरेगा बचाओ अभियान पर कांग्रेस का पैदल मार्च

    मनरेगा बचाओ अभियान पर कांग्रेस का पैदल मार्च
    error: Content is protected !!