हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिल्ली के संगम विहार इलाके में गत दिनों दरिंदगी की शिकार युवती की हत्या के विरोध में हापुड़ के कांग्रेसजनों ने बुधवार की रात को एक कैंडल मार्च निकाला।ईहापुड़न्यूज कैंडल मार्च में शामिल कांग्रेसी दरिंदों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। कैंडल मार्च से पूर्व कांग्रेसियों ने पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अगुवाई में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, खालिद खान, शादाब सैफी, सुखपाल गौतम, सोनू चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेसी हापुड़ के सिकंदर गेट पर एकत्र हुए और पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की।ईहापुड़न्यूज श्रद्धांजलि सभा में भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, अंकित शर्मा, खालिद खान आदि ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल है। दरिंदों को फांसी दी जाए। श्रद्धांजलि सभा के बाद कांग्रेसियों ने रोष व्यक्त करते हुए कैंडल मार्च निकाला और केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।





























