
कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के देश हित कार्यों को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कांग्रेसजनों ने गुरुवार को देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस के रुप में मनाया और उन्हें अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया।
हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी व शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, दिनेश शर्मा, अरविंद शर्मा, आयजुद्दीन, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग सहित सैकड़ो कार्यकर्ता गुरुवार को हापुड़ के अतरपुरा चोपला पर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेसियों ने असहाय लोगों को फल वितरित किए।
इस अवसर पर आयोजित सभा में कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू द्वारा देश हित व देश की उन्नति के लिए किए गए कार्यों को याद किया और संकल्प लिया कि सभी कांग्रेसजन कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए पंडित नेहरू के आदर्शों पर चलेंगे।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि प्रदेश भर में कांग्रेस के जनाधार में वृद्धि हो रही है और विधानसभा-2027 के चुनाव में कांग्रेस अपने सहयोगी संगठनों के सहयोग से बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीट गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ व धौलाना कांग्रेस की झोली में होगी।
99 स्टोर से स्पोर्टस के चार जोड़ी जूते खरीदें 999/- रुपए में: 8191820867





























