हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कांग्रेसजनों ने रविवार को देश की भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गांधी के 37 वें स्मृति दिवस व लोहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 146वीं जंयती पर उन्हें याद किया और उनके आदर्श व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा के हापुड़ आवास पर भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, अय्याजुद्दीन, दिनेश शर्मा, उमेश त्यागी, सुशील शास्त्री, गौरव गर्ग, विवेक शर्मा आदि एकत्र हुए और उऩ्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी व लोहपुरुष सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कांग्रेस नेताओं ने दोनों नेताओं के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके आदर्श व सिद्धांत अनुकरणीय है जिन्हें अपना कर देश को तरक्की की ओर ले जाया जा सकता है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























