हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अगुवाई में सोमवार को यंहा आयोजित श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर काग्रेंसजनों ने श्रध्दासुमन अर्पित कर सकंल्प लिया कि वे श्रीमती गांधी के आदर्शो पर चलकर काग्रेंस को और मजबूत करेंगे तथा उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सत्तारूढ़ होेंगे। शहर काग्रेंस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने श्रीमती गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमती गांधी ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देकर बंगलादेश का उदय कराया। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार किसानों, व्यापारियो व मजदूरों के हितो की रक्षा करने में विफल रही है। कांग्रेसजनों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन भी मनाया। अकिंत शर्मा, गौरव शर्मा, निसार खान, रामप्रसाद, यशपाल सिंह, दिनेश शर्मा, सचिन कुमार, विक्की शर्मा आदि ने माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किए।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261





























