
हापुड के कांग्रेसियों ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को याद किया
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com ):जिला कांग्रेस कमेटी हापुड केपदाधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की 94 वीं जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि दी और अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को याद करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि मनमोहन सिंह देश के 13 वें प्रधानमन्त्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी थे। लोकसभा चुनाव 2009 में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बने, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था। मनमोहन सिंह को 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता हैं।
इस दौरान वरिष्ठ पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद जाटव, अमरनाथ शर्मा प्रधान, अबुजर चौधरी, जिला महासचिव इकबाल प्रधान, आदेश शर्मा, सुखपाल गौतम, प्रेमचंद, चौधरी शौकीन त्यागी, लाल बहादुर, नफीज खान, जिला महासचिव यशपाल ढीलौर, अनस खान, लाल बहादुर, मिंटू कुमार, अनूप कर्दम, मास्टर शहरयाब, सुबोध शास्त्री, एस.एस.गौड़, आई. सी. शर्मा, एडवोकेट नौशाद चौधरी, डॉक्टर सफदर खान, सविता गौतम, कुसुम लता, कमल किशोर भुर्जी, अनुज कुमार एडवोकेट, पूरनमल आनंद, जितेंद्र सिंह, रवींद्र गुर्जर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, दिव्यांशु चतुर्वेदी, जिला महासचिव और गढ़ ब्लॉक प्रभारी गौरव गर्ग, शिवम् कुमार, अंकुर अग्रवाल, संजय छाबड़ा, डॉक्टर सफदर खान, कुंवर मजहर खान, विक्की शर्मा, ओमपाल गुर्जर, भरतलाल शर्मा, प्रवीण शर्मा, कपिल शर्मा, गोपाल भारती आदि लोग मौजूद रहे।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158




























