
हापुड़ के कांग्रेसजनों ने डा.अब्दुल कलाम को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिला कांग्रेस कमेटी व शहर काग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई। हापुड़ के कांग्रेस जनों ने डा. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश हित में किए गए उनके कार्यों को याद किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि डा. अब्दुल कलाम ने विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर दुनिया में भारत को मान और सम्मान दिलाया है। डा.कलाम द्वारा देश हित में विज्ञान के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
हापुड़ के जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, अनुशासन समिति के चेयरमैन अरविंद शर्मा, आयुषी शर्मा, इकबाल प्रधान, गुलफान कुरैशी, गौरव गर्ग, नरेश कुमार भाटी, सुबोध शास्त्री सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। सभी कांग्रेस जनों ने डा.कमाल के चित्र पर माल्यर्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और संकल्प लिया कि वे डा.कलाम के आदर्शों को जीवन में अपनाएंगे। उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































