हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा को होर्डिंग्स से ढकने पर कांग्रेस जनों ने रोष व्यक्त किया है। कांग्रेसियों ने कहा है कि नेहरू प्रतिमा को होर्डिंग्स से ढकना देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर नेहरू का अपमान है। नेहरू प्रतिमा को नगर पालिका परिषद के आदेश पर होर्डिंग्स लगवाने वाले लोगों के कृत्य पर कांग्रेसियों ने घोर निंदा की है। नेहरू प्रतिमा पर लगे होर्डिंग्स को लेकर कांग्रेस जनों ने नाराजगी जाहिर की हैं और कहा हैं कि महापुरुषों के अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पूर्व भी इस तरह के कृत्य देखे गए हैं। जिससे कांग्रेस जनों की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। कांग्रेसियों ने कहा हैं कि अगर आगे भी इस तरह के कृत्य देखने को मिलते हैं तो कांग्रेसी जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर होर्डिंग्स लगाने वाले लोगों पर उचित कार्यवाही करने की मांग करेंगे।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स ने शुरू की FREE होम डिलीवरी: 8630009590

































