हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के वार्ड नं 14 के सभासद ब्रिजेश सिंह बिरजू के बेटे कनक कुमार सिंह को जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर कांग्रेसजनों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाई। प्रदेश सचिव सेवादल अंकित शर्मा ने कहा हैं कि जेईई एडवांस की परीक्षा को उत्तीर्ण कर कनक ने हापुड़ शहर का मान सम्मान बढ़ाया हैं। इसके लिए समस्त कांग्रेस जन कनक को बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
वहीं कनक के सभासद पिता बृजेश सिंह ने कहा हैं कि जब से कनक की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ हैं तभी से उनके यहां बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। कनक की इस सफलता से उनका परिवार बेहद खुश हैं और अपने आप को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं। इस दौरान बधाई देने वालो में सोशल मीडिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, अनूप कुमार कर्दम आदि लोग उपस्थित रहें।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

































